{"_id":"5b58c6a54f1c1b4e748b706b","slug":"91532544677-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह में जिले के हर गांव में होगी ब्रॉडबैंड सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह में जिले के हर गांव में होगी ब्रॉडबैंड सुविधा
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ माह में जिले के हर गांव में होगी ब्रॉडबैंड सुविधा
सहारनपुर। भारतीय संचार निगम लिमिटेड के प्रधान महाप्रबंधक अरुण कुमार ने कहा है कि दूर संचार के क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए आधुनिक तकनीक जरूरी है। बीएसएनएल ने इस क्षेत्र के एक कदम बढ़ाते हुए इंटरनेट टेलीफोनी सुविधा विंग्स अपने उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अगले नौ माह में जिले के हर गांव को ब्रॉडबैंड सुविधा मिलेगी।
प्रधान महाप्रबंधक अरुण कुमार बुधवार को मिशन कंपाउंड स्थित दूरसंचार कार्यालय में विंग्स सेवा के उद्घाटन समारोह में लोगों को नई सेवाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सेवा से व्यक्ति किसी भी स्थान से देश अथवा विदेश में बात कर सकता है। नई सेवा की विशेषता है कि इसमें स्पीच क्वालिटी लैंड लाइन की तरह साफ एवं स्पष्ट है। इसके लिए उपभोक्ताओं को एक मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा और रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
अरुण कुमार ने बताया कि बीएसएनएल ने कुछ नए प्लान भी जारी किए हैं। जिले के 71 3जी बीटीएस में से 65 बीटीएस में डाटा स्पीड 6 एमबीपीएस से बढाकर 21 एमबीपीएस कर दी गई है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में ब्रॉडबैंड सेवा की उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि जहां भूमिगत केबिल नहीं है, वहां पर हाई स्पीड वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा देने के लिये सहारनपुर के नौ बीटीएस अंबेडकरपुरम, घंटाघर, दर्पण सिनेमा, हकीकत नगर, लिंक रोड, फव्वारा चौक, जैन कालेज एवं आईपीटी पर उपकरण लगे हैं।
प्रधान प्रबंधक ने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत गांवों को ऑप्टिकल फाइबर केबिल से जोड़ा जा रहा है। अब तक छह ब्लॉकों बलियाखेड़ी, मुजफ्फराबाद, पुवांरका, साढ़ौली कदीम, नागल एवं सरसावा के कुल 455 गांवों में 377 गांवों में हाई स्पीड ब्राडबैंड सेवा शुरू की गई है। शेष ब्लॉकों गंगोह, नकुड़, रामपुर मनिहारन, ननौता और देवबंद के गांवों में हाईस्पीड ब्राडबैंड सेवा शुरू करने के लिये 147 किलोमीटर पीएलबी पाइप डाला जा चुका है। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक सहारनपुर जिले के सभी गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध हो जाएगी। अरुण कुमार ने बताया कि एक वर्ष से ज्यादा कटे हुए लैंडलाइन टेलीफोन को दोबारा शुरू करवाने के लिए 10 से 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।