{"_id":"5b5624c54f1c1b40748b69e5","slug":"91532372165-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर याद किए गए क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद व गंगाधर तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर याद किए गए क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद व गंगाधर तिलक
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय नागरिक परिषद की बैठक में भारत माता के सपूतों बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर उनको याद किया गया। साथ ही वक्ताओं ने उनकी कुर्बानियों पर विस्तार से रोशनी डाली।
सोमवार को लाजपत नगर स्थित सेठ कुलदीप कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सन 1856 में आज के दिन स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्म हुआ। जिनका नारा स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा सच हुआ। अंग्रेजी शासन की प्रताड़ना व क्रूरता का विरोध करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। जबकि वर्ष 1906 में ही महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ। जिनके वीरता और निर्भीकता के इतिहास से सभी भलीभांति परिचित हैं। चंद्रशेखर आजाद ने भगत सिंह के साथ मिलकर क्रांति के लिए युवकों व देशवासियों को प्रेरणा देकर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। बैठक में दोनों सपूतों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर डा. मुजम्मिल हसन, हाफिज मौ. उस्मान, ललित मोहन गोयल, गुरजोत सिंह सेठी, विनय कुमार त्यागी, रिहान अहमद, नीरज जैन, डा. जावेद, विजय कुमार, मनोज देवबंदी, हम्माद उस्मानी, आदिल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।