{"_id":"5b4f8e7a4f1c1b3d748b5c1f","slug":"91531940474-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गर्मी से राहत
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, जिसके बाद गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, शहर की अनेक कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव से आम जन परेशान रहा। इतना ही नहीं, कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में भी भारी जल भराव हुआ, जिससे कर्मचारियों को परेशानी रही। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार की सुबह चिलचिलाती धूप खिली हुई थी। दोपहर 12 बजे तक मौसम में धूप थी, मगर उसके बाद अचानक से मौसम ने पलटी मारी। दोपहर साढ़े 12 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। एक बजे शहर में झमाझम बारिश हुई। शाम तक बूंदाबांदी होती रही, जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया। बूंदाबांदी के बीच हल्की हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बाजारों में निकले लोगों ने बारिश से बचने की बजाय बारिश में भीगकर बारिश का आनंद लिया। उधर, बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की भी पोल खोल दी। पुराने शहर की अनेक कॉलोनियों में जलभराव रहा। दिल्ली रोड के हसनपुर में भारी जलभराव रहा। नवीन नगर ओजपुरा, और अहमद बाग समेत अनेक कॉलोनियां जलमग्न रहीं। इतना ही नहीं, जैन कॉलेज रोड पर रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर नाला मिट्टी से पटा होने की वजह से कलक्ट्रेट में भारी जलभराव रहा। कर्मचारियों के साथ ही जैन कॉलेज रोड के दुकानदारों को भारी परेशानी रही। पुलिस लाइन में भी भारी जलभराव हुआ, जिसकी वजह से परेशानी रही।
बारिश से किसानों के चेहरे खिले
बुधवार को हुई झमाझम बारिश से एक ओर जहां आम जन मानस ने गर्मी से राहत पाई है। वहीं किसान भी खुश हैं। इन दिनों धान की रोपाई का काम खेतों में चल रहा है। ज्यादातर किसानों ने धान की रोपाई कर ली है। चूंकि धान की फसल को पानी की सबसे अधिक जरूरत रहती है। ऐसे में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। गन्ना किसानों ने भी बारिश से राहत की सांस ली है। बता दें कि भीषण गर्मी की वजह से किसान धान और गन्ने की सिंचाई पर पैसा खर्च करने को मजबूर थे।