फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ‘मेरी मां को मेरी हर लम्हा खबर रहती है...’

‘मेरी मां को मेरी हर लम्हा खबर रहती है...’

Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
‘मेरी मां को मेरी हर लम्हा खबर रहती है...’
‘मेरी मां को मेरी हर लम्हा खबर रहती है...’
विज्ञापन

बेहट। उर्दू अदब संस्था बज्मे निदाए उर्दू की ओर से एसएस मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में एक शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया। इसमें शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।

नशिस्त का आगाज नात-ए-पाक से किया गया। मोहम्मद वासिल ने पढ़ा-कुछ ऐसे पस्ताकद भी हमने देखे है जमाने में, उठाकर ऐड़ियां खुद को जो कद्दावर समझते हैं। जफर शाह ने पढ़ा-छिन गई आपकी दस्तार तो क्या-क्या होगा, हुक्मरां हो गए अगयार तो क्या क्या होगा। साबिर ने पढ़ा-शादियां बेटों की करके ये कहानी हो गई, मां जो घर की रानी थी अब नौकरानी हो गई। फय्याज अहमद फय्याज ने पढ़ा-शब को सोती भी नहीं देखती रहती है मुझे, मेरी मां को मेरी हर लम्हा खबर रहती है। शादाब नियाजी ने पढ़ा-मुद्दत के बाद आए हैं वो सामने मेरे, दिल खुश तो हो गया है मगर आंख भर आई। इसके अलावा अन्य शायरों ने भी बेहरीतन शायरी पेश कर सभी तालियां बटोरी। नशिस्त में मियां पीरू, पीरजी जमील अहमद, महमूद खान, राव जहीर, मोहम्मद अहमद काजमी, शौकत अली, मुख्तार, मुन्ना, खालिद मनिहार, मोहम्मद अफजल, गुफरान कुरैशी, शादाब, नौशाद राही, फैसल कुरैशी, मोहम्मद शारिक आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed