{"_id":"5b47af774f1c1b0b278b613f","slug":"91531424631-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ल्पसंख्यक विभाग के कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ल्पसंख्यक विभाग के कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला अल्पसंख्यक विभाग में तैनात कर्मचारी पर एक महिला ने ठगी करने एवं फर्जी डिग्री से नौकरी प्राप्त करने के आरोप लगाए हैं।
पुरानी अनाज मंडी स्थित ब्राह्मणों वाली गली निवासी मधु शर्मा पत्नी केके शर्मा ने शिकायती पत्र में कहा कि जिला अल्पसंख्यक विभाग में तैनात कर्मचारी विभाग के अधिकारियों को भ्रमित कर लोगों और सरकार को ठगने का काम कर रहा है। आरोप है कि कर्मचारी ने जाली दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त की है। कक्षा नौ की कूट रचित टीसी के आधार पर दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दी। इतना ही नहीं, मदरसों के फर्जी प्रपत्र तैयार कर अध्यापकों का मानदेय और छात्रवृत्ति हड़पने का काम किया। मेला गुघाल परिसर स्थित वक्फ की भूमि पर भी आरोपी ने कब्जा कर लिया। मामले में मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की गई।