फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा की सरकारों ने किया जनता के साथ छल

भाजपा की सरकारों ने किया जनता के साथ छल

Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की सरकारों ने किया जनता के साथ छल
भाजपा की सरकारों ने किया जनता के साथ छल
विज्ञापन

छुटमलपुर। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने जनता के साथ छल किया है। जबकि कांग्रेस ने कर्नाटक की सत्ता पाते ही किसानों का 34 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया।

कसबे में उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मौ मुजतबा के निवास पर अपने स्वागत के बाद उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार कांग्रेसी विधायकों के साथ पक्षपात कर रही है। सभी विधायकों के विधान सभा क्षेत्रों की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संसदीय परंपराओं को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें झूठ बोल कर सत्ता में आई हैं। जो वायदे चुनाव से पूर्व जनता से किए गए थे उनमें से एक पर भी सरकार खरी नहीं उतरी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मु कश्मीर में सरकार से समर्थन वापिस लेने का सरकार ने दिखावा किया है। बिहार की सरकार भी जल्द ही गिरने वाली है। उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त कांग्रेस का है। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर प्रवेज मलिक, उसमान मलिक, चौ बबलू, चौ सोहनवीर सिंह, सुबोध कुमार, नासिर अली, जसबीर रावत, सुशील राठी, आमिर अली, उसमान मलिक, फैसल अमान, मौ. मोनिस, चौ. भूरा, राव अनवार आदि ने यहां पहुंचने पर पूर्व सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed