{"_id":"5b2fec8c4f1c1b2b428b6a1f","slug":"91529867404-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से 10 माह के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से 10 माह के मासूम की मौत
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से 10 माह के मासूम की मौत
अंबेहटा। खेलते समय बिजली का करंट लग जाने से 10 माह के बच्चे की मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला कोटला नई बस्ती में रहने वाले गुलफाम ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी शबनम वाशिंग मशीन से कपड़े धो रही थी। पत्नी ने वाशिंग मशीन के तार बिना प्लग के ही बिजली के बोर्ड में लगा रखे थे। उसका दस माह का बेटा रिहान नहाने के बाद वहीं पर खेलने लगा। खेल खेल में रिहान ने बोर्ड में लगे बिजली के तार निकाल दिए। एक तार बोर्ड में लगा रह गया जबकि बाहर निकले तार को रिहान ने छू लिया। जिस कारण उसको करंट का जोर का झटका लगा और वह बेसुध होकर गिर गया। गुलफाम रिहान को चिकित्सक के पास ले गया परंतु हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसको सहारनपुर रैफर कर दिया। सहारनपुर ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। रिहान दो भाईयों में दूसरे नंबर का था।