फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शुगर मिल में मशीन का टुकड़ा गिरने से चपेट में आए कर्मचारी की मौत

शुगर मिल में मशीन का टुकड़ा गिरने से चपेट में आए कर्मचारी की मौत

Sat, 26 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल में मशीन का टुकड़ा गिरने से चपेट में आए कर्मचारी की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। त्रिवेणी चीनी मिल में शुक्रवार को मशीनों की मरम्मत का कार्य कर रहे एक कर्मचारी की लोहे का टुकड़ा ऊपर गिरने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। लोग मृतक के पुत्र को नौकरी तथा 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े रहे। मिल अधिकारियों ने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोगों ने सीएचसी से शव पुलिस को उठाने दिया।
विज्ञापन

चीनी मिल में पेराई सत्र समाप्त होने के बाद मशीनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। फिटर के पद पर कार्यरत बरला मुजफ्फरनगर निवासी रमाकांत गुप्ता (44) पुत्र बिजेंद्र गुप्ता तथा लबकरी निवासी मुकेश (40) पुत्र लख्मीचंद रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी के दौरान मशीनों की मरम्मत में जुटे थे। मशीन खोलते समय लोहे का टुकड़ा ऊपर गिरने से रमाकांत और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही मिल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मिल अस्पताल की एंबुलेंस से दोनों घायल कर्मचारियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सीएचसी में भर्ती कराए गए कर्मचारी रमाकांत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल मुकेश को सुभाष चौक स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता और मिल कर्मचारी सीएचसी पहुंचे तथा हंगामा करने लगे। इसी दौरान एसडीएम रामविलास यादव व सीओ सिद्धार्थ सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। मिल अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। लोगों ने मृतक रमाकांत के पुत्र को पक्की नौकरी और 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। घंटों हंगामा चलने के बाद डीजीएम (प्रशासन) जयपाल सिंह राणा ने मिल के उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराते हुए लोगों की मांग बताई। पहले मिल अधिकारियों ने तीन लाख रुपये व नौकरी देने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग नहीं माने। जिस पर अधिकारियों ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पक्की नौकरी देने का आश्वासन दिया। जिस पर सहमति जताते हुए लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को शव उठाने दिया। इस दौरान भाजपा नेता रणवीर सिंह, पवन धीमान, मनोज, सिंघल, अरूण गुप्ता, बिजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। बाद में चीनी मिल के डीजीएम (प्रशासन) जयपाल सिंह राणा ने कहा कि हादसा बेहद दुखद है। कर्मचारियों को समय-समय पर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती है। चीफ इंजीनियर से मामले की जांच कराएंगे। घायल कर्मचारी के इलाज का पूरा खर्चा शुगर मिल उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed