फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कैराना लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरी भीम आर्मी

कैराना लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरी भीम आर्मी

Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैराना लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरी भीम आर्मी
सहारनपुर। भीम आर्मी की आखिरकार चुनावी महत्वाकांक्षा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलकर आने के बाद जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में भीम आर्मी की ओर से अपील भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

भीम आर्मी अब तक राजनीतिक गतिविधियों से अपने आपको कोसों दूर बताती रही। भीम आर्मी के पदाधिकारी भीम आर्मी को सिर्फ सामाजिक संगठन होने का दावा करते रहे, लेकिन उनकी तैयारियों को लेकर काफी समय से उनकी चुनावी महत्वाकांक्षा पनपती दिखाई दे रही थी, लेकिन रावण के जेल में होने के चलते भीम आर्मी कोई भी निर्णय खुलकर नहीं ले पा रही थी। बृहस्पतिवार की शाम को जिलाध्यक्ष कमल वालिया इस गफलत को दूर करने के लिए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए जिला कारागार पहुंचे। रावण से मुलाकात के बाद जेल से बाहर आकर उन्होंने भीम आर्मी द्वारा चुनावी सक्रियता का एलान कर दिया। जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने बताया कि चंद्रशेखर उर्फ रावण से बिना मिले वह किसी प्रकार का संदेश नहीं देना चाहते थे। अब चंद्रशेखर के निर्देश के बाद उन्होंने भीम आर्मी की ओर से गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

---------------
--। जेल से बाहर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन
सहारनपुर। एक माह जेल में रहने के बाद बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन जमानत पर जेल से बाहर आ गए।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी विनय रतन ने अपने घर कुर्की का नोटिस चस्पा होने के बाद एलान करके 23 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने विनय रतन को जेल भेज दिया था। 17 मई को कोर्ट ने विनय रतन को जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को विनस रतन जेल से रिहा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed