फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राज्य प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन

राज्य प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन

Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
राज्य प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन
राज्य प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 31 मई से दो जून तक गाजियाबाद में होगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन सोमवार को डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन के लिए कुल 17 बालक और बालिका पहलवानों का चयन किया गया।
ट्रायल में जनपद के पहलवानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। फ्री स्टाइल स्पर्धा में अलग-अलग भार के लिए विनोद शर्मा, शुभम कुमार, मोहित कुमार, राकेश कुमार, मैडी कुमार, अंकित कुमार, विनीत कुमार और विदित कुमार का चयन किया गया। ग्रीको रोमन के लिए मुर्सलीन, यशवीर, वेदांश आर्य, रोपिन कुमार और दीपक कुमार चयन कराने में सफल रहे। बालिका वर्ग में अलग-अलग भार के लिए हिमांशी सिंह, हर्षिता रावत, सुहानी सिंह और तपस्या का चयन हुआ। ट्रायल के दौरान जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता, आरएसओ प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, प्रवीण चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदेश कुमार, नरेंद्र राठी, पारुल त्यागी, जाकिर हुसैन, संदीप, विक्रम, रविंद्र कुमार, हारून, जयंत चौधरी, प्रवीन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
सहारनपुर। राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 और 29 मई को मेरठ में होगी। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन चयन समिति के द्वारा किया गया। टीम में कुल 19 बालक और बालिका खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। चयनित खिलाड़ियों में राव रिजवान, मो. सालिक, राहुल कुमार, रवि कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, अंकित कुमार, अंकित गुप्ता, अजय कुमार द्वितीय, विराट पुंडीर, यश पुंडीर, मुनेश कुमार, फरमान अली, आशु, ट्विंकल पुंडीर, रजनी, रितु दिनकर, छवि यादव और भावना शामिल हैं। चयनकर्ताओं में यशपाल सिंह पुंडीर और लाल धर्मेंद्र प्रताप शामिल रहे। संघ सचिव डॉ. एके गुप्ता ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed