{"_id":"5aff1e134f1c1bd6408b63b6","slug":"91526668819-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या कर शव रेलवे लाइन के निकट फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की हत्या कर शव रेलवे लाइन के निकट फेंका
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। शव के पास ही खून से सना हुआ पत्थर भी पड़ा हुआ था। लोगों ने पत्थरों से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या की आशंका जताई, जबकि पुलिस का मानना है कि चलती ट्रेन में मारपीट के बाद बुजुर्ग को फेंका गया है। अभी तक मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है।
टपरी रेलवे जंक्शन पर शामली की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक के पास जंगल में सुबह एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग साठ वर्ष है। पास ही पड़े खून से सने पत्थरों को देखकर लोगों ने आशंका जताई है कि चेहरे एवं सिर को पत्थरों से कुचलकर किसी ने बुजुर्ग की हत्या कर दी है।
इस मामले में देहात कोतवाली प्रभारी अमनदीप ने बताया कि शव रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला है और शरीर पर पिटाई के भी निशान है। संभवत: रात में शामली की ओर जाने वाली ट्रेन में बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने मारपीट एवं लूटपाट की हो तथा चलती ट्रेन से धक्का दे दिया हो, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई हो। मृतक के पास से कोई ऐसी वस्तु बरामद नहीं हो सकी जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।