{"_id":"5adb8d8b4f1c1b9c098b5d20","slug":"91524338059-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद ने माफी मांगी, सफाईकर्मी काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद ने माफी मांगी, सफाईकर्मी काम पर लौटे
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद ने माफी मांगी, सफाईकर्मी काम पर लौटे
सरसावा। सभासद तथा सफाई कर्मी के बीच मारपीट प्रकरण देर रात निपट गया। पालिकाध्यक्ष सहित अन्य लोगों के प्रयासों और सभासद के माफी मांगने पर विवाद समाप्त हो गया। इसके साथ ही सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए।
बता दें कि शुक्रवार को सभासद राकेश साहनी पर मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते पालिका के सफाई कर्मी श्यामलाल ने थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी आरोपी सभासद को गिरफ्तार करने और उस पर कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल पर चले गए थे। विवाद बढ़ता देख पालिका अध्यक्ष बिजेंद्र मोगा सक्रिय और अन्य विश्वासपात्रों को साथ लेकर सफाई कर्मियों तथा आरोपी सभासद से बात की। देर शाम पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा की मध्यस्थता के बीच काफी सभासद ने माफी मांगी और सफाई कर्मचारियों के साथ लिखित समझौता किया। इसके साथ ही विवाद संपन्न हो गया और सफाईकर्मी काम पर लौट आए। उधर, सभासद के निवास के बाहर लगाया कूड़े का ढेर भी हटा दिया गया।