फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पालिका की अनदेखी: वीवीआईपी क्षेत्र में गंदे पानी से होकर गुजर रहे लोग

पालिका की अनदेखी: वीवीआईपी क्षेत्र में गंदे पानी से होकर गुजर रहे लोग

Sat, 21 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पालिका की अनदेखी: वीवीआईपी क्षेत्र में गंदे पानी से होकर गुजर रहे लोग
देवबंद (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद की लापरवाही के चलते वीवीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले मदनी मार्ग पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इतना ही नहीं यहां पालिका ने एक नाले की खुदाई करीब दो माह पूर्व कराई थी। जिसका निर्माण आज तक नहीं कराया गया। जिस कारण नगरवासियों के अलावा बाहर से आने वाले मेहमानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के मदनी मार्ग पर विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम तथा जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी व महासचिव मौलाना महमूद मदनी का आवास होने के चलते यहां आए दिन विभिन्न दलों के नेताओं और उच्चाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन शर्म की बात यह है कि वीवीआईपी कहे जाने वाले इस इलाके की हालत इतनी खराब है कि सड़कों से गुजरना तक मुहाल है। एक तरफ जहां मौलाना अरशद मदनी के घर के बाहर कूड़े से अटी पड़ी नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं, पालिका ने करीब दो माह पूर्व इसी स्थान पर नाले की खुदाई कराई थी। लेकिन आज तक उसका निर्माण ही नहीं कराया गया। जिसकी वजह से पूरे इलाके में फैल रही बदबू के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। बीते दिनों ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलाना सालिम कासमी के इंतकाल पर देवबंद पहुंचे हजारों लोगों को इस मार्ग पर बहने वाले नालियों के गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा आम दिनों में भी पानी भर जाने से राहगीरों को तो परेशानी उठानी पड़ती हैं, साथ ही दुकानदारों को भी इससे भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


अगले माह तक शुरू कराया जाएगा नाले नालियों का निर्माण: अंसारी
पिछले करीब 15 वर्षों से नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई है। जिसके चलते यह पूरी तरह बंद पड़े हैं। नाले नालियों के निर्माण पर चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन को पत्र लिखा हुआ है। ग्रांट मंजूर होते ही अगले माह तक निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। * जियाउद्ददीन अंसारी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed