{"_id":"5ada37674f1c1b320a8b59fb","slug":"91524250471-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्चा न मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्चा न मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने दिया इस्तीफा
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय पर्चा भरने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने खर्चा न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। महानगर अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजकर सांसद पर वादा खिलाफी पर आरोप लगाया है।
हिम्मतनगर जगदंबा चौक निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हंसराज टांक ने महानगर को अध्यक्ष दिए पत्र में कहा कि वर्तमान में कार्यकारिणी का सदस्य है। नगर निगम चुनाव में पार्टी से पार्षद पद के लिए टिकट न मिलने पर साथियों के आह्वान पर उसने निर्दलीय पर्चा भरा था। तब सांसद ने पार्टी के खिलाफ चुनाव न लड़ने की बात कहते हुए उसे बैठा दिया था। सांसद ने आश्वासन दिया था कि उसका जो भी खर्चा हुआ है, वह दिलवा देंगे। मगर, आज तक उसे खर्चा नहीं मिला है। इससे आहत होकर उसने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उधर, सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि खर्चा दिलवाने की कोई बात नहीं हुई थी। हंसराज टांक को पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने से मना किया गया था। वहीं, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा का कहना है कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। पार्टी में खर्चा देने जैसी कोई बात नहीं चलती है। यह पार्टी के नियमों के विरुद्ध है।