{"_id":"5ad0fdec4f1c1b84098b467d","slug":"91523645932-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव हैदरपुर में नहीं होगा भीम जागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव हैदरपुर में नहीं होगा भीम जागरण
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। प्रशासन ने गांव हैदरपुर में भीम आर्मी द्वारा प्रस्तावित भीम जागरण के लिए अनुमति प्रदान करने से साफ इंकार कर दिया है। भीम आर्मी ने टकराव से बचने के लिए प्रशासन की बात मानकर भीम जागरण नहीं करने का निर्णय लिया है।
बता दें 9 अप्रैल को ग्राम हैदरपुर में बिना अनुमति के हो रहे भीम जागरण को पुलिस प्रशासन ने रुकवा दिया था। भीम आर्मी के सदस्यों ने अपनी गलती मानते हुए कि प्रशासन से भीम जागरण की परमिशन लेकर दोबारा तारीख तय करने की बात कही थी। इसलिए भीम जागरण करने की अनुमति के लिए शुक्रवार को भीम आर्मी के सदस्यों अजय कुमार, अनुज कुमार, सोहनवीर, गुलशन, जसविंदर, रवि, पंकज, सचिन एवं कपिल आदि ने नकुड़ एसडीएम को पत्र देकर भीम जागरण के लिए अनुमति देने की मांग की थी। एसडीएम ने अनुमति नहीं दी। भीम आर्मी के सदस्य निराश होकर लौट आए। प्रधान प्रतिनिधि सतकुमार का कहना था कि गांव के युवा भीम जागरण की परमिशन लेने गए थे। जो प्रशासन ने नहीं दी है। इसके बाद आहूत बैठक में गांव में जागरण नहीं करने का निर्णय लिया गया है।