{"_id":"5acfa06f4f1c1b573e8b4d9f","slug":"91523556463-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर घेराव करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने जल्द ही किशोरी की बरामदगी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कर वापिस भेजा।
बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। साथ ही पुलिस पर अपहरण की घटना में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़ित पिता का आरोप था कि उनकी 14 वर्षीय लड़की को घर से तीन दिन पूर्व सिसौनी गांव का एक युवक अगुवा कर ले गया था। आरोप है कि नामजद करने के बाद भी पुलिस ने ना तो इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। थाने का घेराव करने वालों में गोपाल, रामदास, रामा, काला, रोहताश बिंदर, चरणा, देवी सिंह, बोधराम, देशराज, संतू , ताराबती, लीला, लख्मीचंद, सोनू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।