फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वतंत्र देव ने माया और मुलायम को बताया भ्रष्टाचार में संलिप्त

स्वतंत्र देव ने माया और मुलायम को बताया भ्रष्टाचार में संलिप्त

Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र देव ने माया और मुलायम को बताया भ्रष्टाचार में संलिप्त
गंगोह (सहारनपुर)। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुलायम व माया की तरह मोदी व योगी जनता के खून पसीने की कमाई को लूटने के लिए नहीं सेवा के लिए सरकार में आए हैं। उन्होंने जनता से योगी व मोदी पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने वायदों की कसौटी पर खरा उतरेगी और किसानों की आमदनी दोगुणी करके दिखाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गिले शिकवा भुलाकर मृगांका सिंह को पूर्ण आशीर्वाद देने की अपील की।
विज्ञापन

परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह यहां विधायक प्रदीप चौधरी के आवास पर आहूत कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों से तुलना करते हुए सपा, बसपा नेता मायावती व सपा नेता मुलायम सिंह व अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने मिल मालिकों से मिलीभगत कर किसानों को लुटवाने का काम किया, जबकि योगी ने न केवल किसानों को बकाया भुगतान दिलाया वरन् नया गन्ना मूल्य दिलाने को दबाव बनाया। उन्होंने गन्ना मिले बंद कराईं, जबकि योगी ने बंद मिलों को चलवाने का काम किया। दलित हितैषी मायावती ने पिछडे़, दलित व शोषितों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया और मिश्रा को गले से लगाया। कोआर्डीनेटरों तक से महीना बांधकर उन्हें लूट की खुली छूट दी। गरीबों के लिए आवास और शौचालयों के निर्माण की बात कहते हुए कहा कि मुलायम सिंह की तरह सैफई में ही जनता का पैसा नही लगाया। भाजपा सरकार ने गुंडागर्दी पर अंकुश लगाया और गरीबों का राशन व बेहतर चिकित्सा सेवाएं दिलाई। गरीब को मान सम्मान मिला दबंगों से सरकारी व गरीबों की जमीनें छुटवाई। योगी व मोदी ने सरकारी नौकरियों और भर्तियों में जात बिरादरी को बढ़ावा न देकर आम नागरिकों को हक दिलवाया।
विज्ञापन

संचालन जिलाध्यक्ष विजेन्द्र कश्यप ने किया। विधायक प्रदीप चैधरी, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, मृगांका सिंह, किसान रहतू शेरमउ, जिला पंचायत सदस्य राजेश वाल्मीकि व पवन सिंह राठौर, प्रधान मुनेश जेहरा, चौ आत्मा सिंह, पूर्व सभासद डॉ. राकेश गर्ग, पूर्व प्रमुख कृष्ण पुंडीर, दिनेश चौधरी, प्रधान संजय शेरमउ, प्रधान वेदपाल सिंह, डॉ. अमित गर्ग, विधायक देवेन्द्र निम, सुरेन्द्र शर्मा, मुकेश राणा, प्रमोद कौशिक, रमेश थापा, अंकुर भारती, गगन गर्ग, श्याम सिंह पंवार, संजय प्रधान कम्हेडा, मानवीर पुंडीर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed