फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया

भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया

Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

नकुड़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और समस्याएं दूर कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसान भाकियू के बैनर तले तहसील कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी कर तहसील के मेन गेट पर धरने पर बैठ गए।
भाकियू के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी विक्रम सिंह ने कहा कि एक ओर तो प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है, वहीं बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ने का कार्य कर रही है। चौधरी देवी सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसान अपने-अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटता रहता है। चौधरी सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लेखपाल हैसियत प्रमाण पत्रों, विरासत दर्ज कराने तथा आय प्रमाण पत्रों के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसका विरोध करने वालों को परेशान किया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों का उत्पीड़न बंद नही हुआ तो वे आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार महेंद्र कुमार को साैंपा गया। इसमें बिजली दरों को कम कराकर हरियाणा के बराबर करने, संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल के लिए गांवों में टंकियों का निर्माण कराने, यूपी-हरियाणा सीमा विवाद का स्थलीय सर्वे कराकर समाधान कराने, कस्बे और देहात में कीटनाशकों का छिड़काव कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गईं। अध्यक्षता कंवरपाल सिंह ने की। संचालन सोम सिंह ने किया। इस दौरान देवी सिंह, जगत सिंह, कंवरपाल सिंह, नेत्रपाल, भोपाल सिंह, सुरेंद्र पाल, परमजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed