{"_id":"5ab3f9f84f1c1bbf758b6e5c","slug":"91521744376-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों का कटान रुकवाने के लिए आगे आएं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों का कटान रुकवाने के लिए आगे आएं लोग
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। विश्व वानिकी दिवस के मौके पर शिवालिक वन प्रभाग की तीनों रेंज के वन अधिकारियों कर्मचारियों और वन समितियों के अध्यक्षों को एकत्र कर वन संरक्षक सुनील कुमार दुबे ने वनों की सुरक्षा और जल संचय के बारे में जागृत किया।
मोहंड स्थित वन विभाग के विश्राम गृह पर आयोजित सभा में वन संरक्षक ने कहा कि विश्व वानिकी दिवस हमें याद कराता है कि जीवन के लिए जितनी आवश्यकता भोजन की है उससे कहीं अधिक शुद्ध पर्यावरण, हवा और पानी की है। आज भले ही लोगों को पानी को फालतू बहाने का अहसास ना हो परंतु आने वाले दिनों में हमें इस तरफ ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने आग्रह किया कि बच्चे के जन्मदिवस पर अथवा शादी की सालगिरह या कोई भी वर्ष भर शुभ कार्य हो उस दिन को जिंदगी भर के लिए यादगार बनाने के लिए एक पौधे का रोपण जरूर करें और हमेशा उसकी अच्छी देखभाल करते हुए उसका पालन पोषण करें।
डीएफओ शिवालिक वन प्रभाग सहारनपुर आर बाला चंद्रन ने भी सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास कहीं भी किसी तरह का हरे पेड़ों का कटान होते हुए अगर दिखाई दे तो आप ऐसा करते हुए उन लोगों को रोके और राष्ट्रीय वन संपत्ति की सुरक्षा में योगदान दें। इस मौके पर मुख्य रूप से रेंज अधिकारी मोहंड एमएम जोशी, वन समिति अध्यक्ष खुशहालीपुर बाबूराम, ग्राम सभा प्रधान राजकुमार राणा, मास्टर अमी सिंह सोम, आरओ शाकंभरी रेंज, वन दरोगा सरदार शिवराज सिंह (बादशाही बाग) नितिन कुमार चौहान, शिवकुमार, सुनील सैनी, रकम सिंह, बचित्तर सिंह, श्रवण कुमार, संजय शर्मा, शिवधनी, नीरज कुमार आदि अनेक वन कर्मी मौजूद थे।