{"_id":"5a9c37a54f1c1b0a7b8ba51c","slug":"91520187301-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी शुगर मिल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी शुगर मिल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
47वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया
देवबंद (सहारनपुर)। त्रिवेणी शुगर मिल में 47 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को स्वास्थ्य, स्वयं सुरक्षा और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई।
रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम में मिल उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा ने कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने और स्वयं सुरक्षा करने का आह्वान किया। मिल के प्रशासनिक अधिकारी जयपाल राणा ने किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाने तथा आपसी सौहार्द के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जीएम फाइनेंस दिनेश गर्ग व जीएम केन एके त्यागी ने सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दीं। इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम का नेतृत्व कर रहे अग्निशमन अधिकारी प्रतीश कुमार व शुगर मिल की टीम ने संयुक्त रुप से सुरक्षा नियमों का पालन करने की जानकारी दी। इस मौके पर आरेक मित्तल, एसपी सिंह, राजीव त्यागी, अतुल, गजेंद्र सिंह, अनवर सिंह, दीलिप गुप्ता, दिलबाग सिंह, कपिल शर्मा, विनोद कुमार, उमेश शर्मा, चंदन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
उलमा ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया
देवबंद। जमीयत फलाह-ए-इंसानियत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाह आलम कासमी ने सरकारी तंत्र व जनप्रतिनिधियों पर मुस्लिम मोहल्लों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोहल्ला बडजियाउलहक समेत दूसरे मुस्लिम मोहल्ले बिना बरसात के आए दिन जलमग्न रहते हैं। नालों और नालियों से पानी निकलने की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है। लेकिन आज तक न तो प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या का समाधान नहीं कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि दारुल उलूम रोड, ईदगाह रोड, बड़जियाउलहक और ईदगाह के निकट बनी नई बस्तियों में पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। जिससे लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौलाना अजहद मदनी, अहसान अहमद, मौलाना नूरुलहुदा कासमी, मौलाना सालिम अशरफ और अनवर पाशा आदि ने प्रशासन से सड़कों का निर्माण कराने तथा नालों और नालियों की साफ सफाई कराने की मांग की है।