फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होली पर सौहार्द बनाए रखने को नागरिक सुरक्षा कोर तैयार

होली पर सौहार्द बनाए रखने को नागरिक सुरक्षा कोर तैयार

Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
होली पर सौहार्द बनाए रखने को नागरिक सुरक्षा कोर तैयार
सहारनपुर। होली पर सहारनपुर में शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी अलर्ट हो गए हैं। इस संबंध में बुधवार को नागरिक सुरक्षा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता चीफ वार्डन राजेश जैन ने की। लोगों से भाईचारा कायम रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

सीओ फर्स्ट इंदू सिद्धार्थ ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन निस्वार्थ भाव से काम करते रहे हैं। कहा कि त्योहार हर्ष और उल्लास का प्रतीक हैं। हमें छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए। बल्कि अपने हर मजहब के साथियों को अपने त्योहार में शामिल कर मोहब्बत का पैगाम देना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को रंग डलवाना पसंद नहीं है तो जबरन किसी के भी ऊपर रंग न डाला जाए। और यदि गलती से कोई डाल भी दे तो दूसरे व्यक्ति को भी चाहिए कि वह उसे माफ कर दे। चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने वार्डनों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा। होलिका दहन और फाग के दिन विशेष सक्रियता बनाकर रखने को कहा। डिप्टी चीफ वार्डन मोहम्मद आलम ने कहा कि पहले की तरह इस बार भी हिन्दू और मुस्लिम वार्डनों की कमेटी बना दी गई है। स्टाफ आफिसर मोहम्मद युनूस ने कहा कि सभी त्योहार भाईचारे का संदेश देते हैं। बैठक में डॉ. हंसराज सैनी, अशोक सैनी, वीर सैन जैन, राजकुमार सैनी, वरुण शर्मा, अरुण सूरी, कमाल अंसारी, इशरत जावेद, शहजाद फसीउज्जमा, शाहिद हसन अंसारी, राजीव गुप्ता, राजकुमार गोस्वामी ,डॉ. जगजीवन सिंह राठौर, नीना शर्मा, अनिल शर्मा, नदीम अख्तर, शहजाद, मनोज चौधरी, राजकुमार चौधरी, आदिल खान, मनीष शर्मा, सितारा इदरीसी, बबीता, आशा, योगेश शर्मा, डॉ. गिरीश चंद पांडेय, देशराज, उमा शंकर सिंह नेगी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed