फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पत्रावलियों का सही रख रखाव नहीं करने वालों पर होगी कडी कार्रवाई: डीएम

पत्रावलियों का सही रख रखाव नहीं करने वालों पर होगी कडी कार्रवाई: डीएम

Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पत्रावलियों का सही रख रखाव नहीं करने वालों पर होगी कडी कार्रवाई: डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को पत्रावलियों का समुचित रख-रखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पटलों पर संबंधित कार्यों का बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पत्रावली निर्धारित समय सीमा के बाद उनकी मेज पर नहीं रहनी चाहिए। बिना किसी कारण के कोई पत्रावली लंबित रखने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने अंग्रेजी ऑफिस के निरीक्षण के लिये गार्ड फाइल के ठीक प्रकार से रखरखाव ना करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गार्ड फाइल को समुचित प्रकार से रखा जाए। उन्होंने शिकायत फाईल देखकर कहा कि यह शिकायत आयुक्त को भेजी गई या नहीं। इस पर प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि प्रश्नगत शिकायत आयुक्त को भेज दी गयी है, जिसका अभी तक आयुक्त कार्यालय द्वारा कोई जवाब नहीं आया है। राजस्व अनुभाग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि सभी न्यायालय अपने-अपने कोर्ट का निरीक्षण करके सिस्टम से कार्य करें। कर्मियों ने डीएम को बताया कि राजस्व न्यायालय का कोई पटल नही है। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिये कि 15 दिन तक भीतर औपचारिकताएं पूरी कर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से पूरी कराएं। उन्होंने व्यक्तिगत पत्रावलियों का निरीक्षण में अतिरिक्त प्रपत्र पाये जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों का सर्विस रिकॉर्ड में उत्तराधिकारी का नामांकन आवश्यक रूप से कराया जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि रिकार्ड रूम में अभिरक्षा में जितने अभिलेख रखे गए हैं उन सबको सिस्टम से रखा जाये। अलमारी में रखे अभिलेख जिनकी समय अवधि समाप्त हो चुकी है उनकी सूची तैयार कराकर वह अभिलेख नष्ट करा दिये जाये। राजस्व अभिलेखागार एवं न्यायिक अभिलेखागार के निरीक्षण के समय 13 फरवरी से कार्य अधूरा पाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित को चेतावनी देते हुए कहा कि हर चीज रेवन्यू रिकार्ड में सिस्टम से रखे, महीने दो महीने में रिकार्ड सुधार लें। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने अनुभाग से संबंधित कमियों को एक माह के भीतर दूर कर लें। यदि दोबारा उनके निरीक्षण में कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed