{"_id":"5a6f6c634f1c1b9f268b71c4","slug":"91517251683-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण आवास योजना में मकान दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण आवास योजना में मकान दिलाने की मांग
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण आवास योजना में मकान दिलाने की मांग
सहारनपुर। गांव अंबेहटा चांद के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की। सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पात्रता सूची में होने के बावजूद उन्हें अब तक आवास नहीं मिल सका है।
सोमवार को तहसील रामपुर मनिहारान के ग्राम अंबेहटा चांद के ग्रामीणों ने कहा कि वे बेहद गरीब परिवार के लोग हैं। उन्होंने कहा कि उनके नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान की पात्रता का सत्यापन करने वाले अधिकारी ने ग्राम प्रधान से सांठगांठ कर उनके नाम कटवा दिए हैं जबकि अब तक हुई अन्य सभी जांचों में उन्हें योजना के लिए पात्र पाया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि वे अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं और उनके मकान इतने जर्जर हो चुके हैं कि कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द ही मकान दिलाने की मांग की। अशोक, राजवीर, गुडडी, रामभूल, जसवीर सिंह, रामकरण, शीशपाल, बाबू, मुकेश, मिंटू, देशराज, सुभाष, राकेश सचिन, नरोत्तम, सन्नी, राजेंद्र आदि रहे।