फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वच्छता के लिए जागरूक होने का आह्वान

स्वच्छता के लिए जागरूक होने का आह्वान

Tue, 30 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए जागरूक होने का आह्वान
स्वच्छता के लिए जागरूक होने का आह्वान
विज्ञापन


सहारनपुर। दीवानी कचहरी परिसर में नगर निगम की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालय का लोकार्पण जिला सत्र न्यायाधीश सुशीला सिंह और जिलाधिकारी पीके पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। जिला जज ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमें और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। स्वच्छता अपनाने से कई गंभीर रोगों से बच सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता के लिए जनपद स्तर पर अभियान छेड़ा हुआ है। प्रतिमाह ग्रामीण क्षेत्रों में 100 शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जिले को ओडीएफ घोषित कराने के लिए नगरीय क्षेत्रों में भी शौचालय निर्माण का अभियान जारी है।

उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर जरूरत के अनुरूप शौचालयों का निर्माण कराया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, नगर निगम के मुख्य अभियंता जितेंद्र केन सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed