{"_id":"5a5cf1b54f1c1b87268b4972","slug":"91516040629-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए दिया अल्टीमेटम
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटवाने को प्रशासन को 20 जनवरी तक का अल्टीमेटम
देवबंद (सहारनपुर)। मंगलौर रोड पुलिस चौकी से मजनूवाला रोड तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से लोगों में रोष है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को इसके लिए 20 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। भाजपा नेता विरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को डाक बंगले पर बैठक में चौधरी नेपाल सिंह और अधिवक्ता मनोज सिंघल ने कहा कि अतिक्रमण हटवाने के लिए बीते दिन एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था। मगर आज तक भी प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया जबकि मंगलौर रोड पुलिस चौकी से मजनूवाला रोड तथा जीतगिरि मंदिर के सामने दीवार खड़ी कर दिए जाने से फैले अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह और ओमपाल सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी को साइड की सड़क को शीघ्र बनाना चाहिए। अन्यथा कार्यकर्ता कंपनी के अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर पीरथी सिंह, पूर्ण सिंह, यशदेव नेता, मांगेराम, शेषराज, ऋषिपाल प्रधान, धर्मपाल, मनोज कुमार, सोनू गुर्जर, समेपाल सिंह, जनेश्वर सैनी, प्रमोद गुप्ता, जगदीश सिंह, अरुण सिंघल, कंवर सिंह आदि रहे।
भारतीय संस्कृति ज्ञान
परीक्षा का परिणाम घोषित
देवबंद। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें तहसील स्तर पर अमर ज्योति स्कूल से नौवीं कक्षा में ज्योति और छठी में प्राची प्रथम और पांचवीं से वंशिका तृतीय रही। इसी तरह विद्यालय स्तर पर पांचवीं में सोनाक्षी, छठी में खुशी, सातवीं में हर्षिता, आठवीं में दीपांशु और नौवीं में इल्मा प्रथम स्थान पर रहीं। संस्थापक संतोष अग्रवाल ने छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्हें जीवन में प्रतियोगिता और शिक्षा का महत्व बताया। इस मौके पर वीना अग्रवाल, ज्योत्सना, इंदु दीक्षित, शैली मित्तल, संगीता कपूर, कामिनी, रीना कश्यप, राहुल उपाध्याय, आशुतोष शर्मा, राहुल कुमार, सोनू, अमित विश्वकर्मा आदि रहे।