फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महाप्रबंधक कार्यालय पर आज गरजेंगे जल निगम कर्मचारी

महाप्रबंधक कार्यालय पर आज गरजेंगे जल निगम कर्मचारी

Wed, 10 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
महाप्रबंधक कार्यालय पर आज गरजेंगे जल निगम कर्मचारी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उप्र जल निगम समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को सहारनपुर में महाप्रबंधक जल निगम कार्यालय पर प्रस्तावित धरने की सफलता के लिए मंगलवार को घाड़ की पेयजल योजनाओं का दौरा कर कर्मचारियों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

गणेशपुर पेयजल योजना पर कर्मचारियों की बैठक में समिति के जिला प्रवक्ता परियोजना अभियंता वीपी मित्तल ने कहा कि प्रदेश की 23 करोड़ आबादी के समक्ष शुद्ध पेयजल उपलब्धता का संकट गहरा रहा है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को सप्तम वेतनमान तथा जल निगम को पूर्व की भांति शासकीय विभाग बनाने की मांग को लेकर कर्मचारी वर्षों से आंदोलनरत हैं। बावजूद इसके निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। उसे नींद से जगाने के लिए दस जनवरी को मल्हीपुर रोड स्थित जल निगम महाप्रबंधक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद जिला अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। सहायक परियोजना अभियंता पवन कुमार और समिति के सह प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने कहा कि जल निगम को पूर्व की भांति लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बनाया जाए तथा कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन को उत्तर प्रदेश सरकार वहन करें। साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली सेंटेज राशि राजस्व मद में जमा कराई जाए ताकि सभी समस्याओं का स्थाई समाधान हो सके। इस दौरान जसबीर सिंह, अशोक कुमार, मजहर अब्बास, चंद्रकिशोर, संजीव शर्मा, सेठू सिंह, महबूब अली, बालेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed