{"_id":"5a4a7ce24f1c1ba12d8bbccc","slug":"91514831074-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक करेगी नगरपालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक करेगी नगरपालिका
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। डीएम द्वारा नगर पालिका गंगोह की कम वसूली पर अधिशासी अधिकारी को चेतावनी देने के बाद अब नगर पालिका द्वारा बडे़ बकाएदारों के खिलाफ कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। ईओ ने जहां संग्रहकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई है। वहीं बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया है।
बता दें कि डीएम द्वारा स्थानीय निकायों की बैठक में नगर पालिकाओं में बकायादारों की बढ़ती सूची और कम वसूली पर नाराजगी जताई थी। गंगोह नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी को भी उनकी बेहद नाराजगी का सामना करना पड़ा था। बैठक से लौटने के बाद ईओ ने विभागीय बैठक ली। बैठक में संग्रहकर्ताओं को लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं करने वाले संग्रहकर्ताओं का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि करने की चेतावनी भी दी। समय पर कर अदायगी न करने वाले करदाताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही बडे़ बकायादारों के नाम भी सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है।