{"_id":"5a46894d4f1c1b4e718bbeb7","slug":"91514572109-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को नववर्ष 2018 के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।
आरके पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ वाद-विवाद प्रतियोगिता से किया गया, जिसमें जिया, निहारिका, इंद्रजीत व शालू आदि ने विज्ञान वरदान या अभिशाप तथा आधुनिक शिक्षा प्रणाली जैसे विषयों पर वाद-विवाद किया। तत्पश्चात पटेल, सुभाष, टैगोर व रमन हाउस के बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पटेल हाउस ने प्रथम और रमन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य एके सिंह ने बच्चाें के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर चेयरमैन राजेश चौहान व डा. कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे। बेनिसन स्कूल में नर्सरी से यूकेजी कक्षा तक के बच्चों ने डांस कर मस्ती की। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चे अत्यंत मनमोहक लग रहे थे। बच्चों से सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल भी पूछे गए जिन्होंने उन्होंने जवाब दिया। प्रभा बडोनी ने विचार रखे। इस मौके पर मानव गर्ग, अर्श, उमर, अशर अलीना, शमरीन, उजमा, गार्गी, अयान, वैष्णवी, आयुष्मान आदि रहे।