फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव आज

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव आज

Fri, 15 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव आज
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव के लिए तीनों गुटों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। न सिर्फ कचहरी में बल्कि अधिवक्ताओं के घर-घर जाकर संपर्क किया। सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के 11 पदों के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें एसोसिएशन से जुड़े 1368 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। चुनाव में ठाकुर बिशंभर सिंह गुट, अधिवक्ता एकता मंच और प्रगतिशील अधिवक्ता मंच ने अपने-अपने उम्मीदवार सभी 11 पदों पर उतारे हैं। कुल 33 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला शुक्रवार को होगा। शुक्रवार को शाम 4 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं को मतदान के लिए अपना पहचान पत्र लाना आवश्यक किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को होगी मतगणना
इस चुनाव में तीनों गुटों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। ठाकुर बिशंभर सिंह गुट लगातार दो बार से अध्यक्ष एवं अधिकांश पदों पर जीतता आ रहा है। इस बार ठाकुर बिशंभर सिंह गुट से अध्यक्ष पद के लिए अरविंद शर्मा और सचिव पद के लिए स्वराज सिंह मैदान में हैं। प्रगतिशील एकता मंच ने अध्यक्ष पद के लिए अशोक पोसवाल को एवं सचिव पद के लिए जीशान अजीज को मैदान में उतारा है। जबकि अधिवक्ता एकता मंच से अध्यक्ष पद के लिए रामपाल शर्मा तथा सचिव पद के लिए जयवीर सिंह पुंडीर मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed