{"_id":"5a2837aa4f1c1b69678c064b","slug":"91512585130-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत
अंबेहटा (सहारनपुर)। तीन दिन पूर्व बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए बुजुर्ग की बुधवार तड़के मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम किए बिना सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
बता दें कि सोमवार को कस्बे के निवासी साठ वर्षीय मिस्त्री बशीर अहमद रामपुर रोड स्थित अपने मकान से दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी थी। इसमें बशीर अहमद के सिर में चोट आ गई थी। परिवार के लोग घायल को तत्काल सहारनपुर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन बशीर अहमद को दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए मगर हालत सही न होने पर मंगलवार को परिवार वाले बशीर अहमद को घर ले आए। बशीर अहमद ने बुधवार तड़के करीब चार बजे दम तोड़ दिया।