फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गर्मी से बेहाल यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

गर्मी से बेहाल यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा
सहारनपुर। उमस भरी चिलचिलाती गर्मी के बीच दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे अकाल तख्त एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहां हंगामा मच गया। ट्रेन के आरक्षित कोचों समेत पूरी ट्रेन में बिजली और पानी नहीं होने के चलते अत्यधिक भीड़ और गर्मी से यात्री बेहाल हो गए। स्टेशन पर उतरकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। एसएस का घेराव किया और ट्रेन में व्यवस्था करने की मांग की। जिसके चलते ट्रेन 10 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को अकाल तख्त एक्सप्रेस सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर 11.35 बजे पहुंची। रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन से यात्री बदहवास हालत में बाहर निकले और पानी के लिए नलों पर टूट पड़े। गर्मी और प्यास से लोगों की हालत खराब हो गई। यहां तक कि आरक्षित कोचों में भी यात्रियों की हालत खराब थी। आरक्षित कोचों से निकलकर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। यात्री एकत्रित होकर वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंचे और ट्रेन में बिजली और पानी नहीं होने की शिकायत की। लोगों ने आरोप लगाया कि सामान्य कोचों में भीड़ इतनी अधिक है कि पायदान पर भी पैर रखने को जगह नहीं है। ऐसे में इन कोचों में भरी दोपहरी में पंखे तक नहीं चलाए गए हैं। आरक्षित कोचों में न पानी है और न बिजली है। स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने यात्रियों को व्यवस्था कराने का आश्वासन देकर शांत किया। स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे के विद्युत इंजीनियर्स एवं पानी की व्यवस्था देख रहे अधिकारियों को सूचना देकर व्यवस्था कराने के लिए कहा। जिसके चलते ट्रेन लगभग दस मिनट से अधिक तक स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि ट्रेन जहां से चलती है वहां पूरी तरह से चेकिंग कर ही ट्रेन को रवाना किया जाता है। अकाल तख्त एक्सप्रेस में किसी ने फ्यूज निकाल दिए। जिसके चलते एस वन, एस फोर, एस 9 समेत कुछ कोचों में सप्लाई बंद हो गई थी। उन्होंने जल्दी-जल्दी कुछ कोचों में पानी की व्यवस्था कराने का प्रयास किया है। ट्रेन को अधिक देर यहां नहीं रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed