फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शोभायात्रा उपरांत शिवलिंग का विसर्जन

शोभायात्रा उपरांत शिवलिंग का विसर्जन

Mon, 18 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा उपरांत शिवलिंग का विसर्जन
शोभायात्रा के बाद शिवलिंग का विसर्जन
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। शिव बारात में शामिल पार्थिव शिवलिंग के विसर्जन से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। नगर में अनेक स्थानों पर शिवलिंग की आरती के उपरांत कुआंखेडा संगम स्थल पर विसर्जन कर दिया गया।

बता दें कि शिव बारात में शामिल करने के लिए विधिविधान के साथ अनुष्ठान कर पवित्र शिवलिंग की स्थापना की गई थी। शनिवार को बारात के उपरांत रविवार सुबह शिवलिंग को मोहल्ला गुजरान स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर ले जाया गया। वहां प्रकांड पंडितों की टीम ने पवित्र शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। हर-हर बम-बम के उद्घोष ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से शिवलिंग की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होती हुई निकली। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु ढोल-ढमाकों के साथ भजन गाते हुए चल रहे थे। इसके बाद शाकंभरी सेवा समिति सदस्य एवं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के लोग पवित्र शिवलिंग को श्रद्धा के साथ कुआंखेड़ा स्थित संगम पर ले गए और विसर्जन किया गया। सुरेश पाल राणा, प्रेम सिंह, गौरव कश्यप, कार्तिक, सुशील, आशीष, रवि कुमार, सौरभ, गुल्लू, बृजमोहन वर्मा, महेंद्र वर्मा, संजय भटनागर, कन्हैया कश्यप, ऋषिपाल, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed