फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लखनऊ सेंट्रल फिल्म अपनी कला जलवा दिखाएंगे इनामुलहक

लखनऊ सेंट्रल फिल्म अपनी कला जलवा दिखाएंगे इनामुलहक

Fri, 15 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ सेंट्रल फिल्म अपनी कला जलवा दिखाएंगे इनामुलहक
सहारनपुर। सहारनपुर के कलाकार इनामुलहक की फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ शुक्रवार को रिलीज होगी। इस फिल्म में इनामुलहक बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता फरहान अख्तर के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। बड़े पर्दे पर एक बार फिर इनामुलहक को देखने के लिए जनपदवासियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

इप्टा सहारनपुर के संरक्षक सरदार अनवर ने बताया कि अपनी पिछली फिल्म फिराक, फिल्मिस्तान, एयरलिफ्ट और जॉली एलएलबी-2 से बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके इनामुलहक की कामयाबी पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है। जेल में बंद कैदियों की जिंदगी पर आधारित ‘लखनऊ सेंट्रल’ का निर्देशन नवोदित निर्देशक रंजीत तिवारी ने किया। इस फिल्म की कहानी पांच कैदियों के ईद-गिर्द घूमती है। जो एक म्यूजिकल बैंड बनाने की आड़ में जेल से भागने का प्लान बनाते हैं। इनामुलहक ने दिक्कत अंसारी नाम से एक कैदी का किरदार निभाया है। फिल्म में अन्य कलाकार फरहान अख्तर, डायना पेंटी, गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डोबरियाल, राजेश शर्मा, रोनित रॉय और रवि किशन हैं। इनामुलहक के छोटे भाई अब्दुल हक ने बताया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षित इनामुलहक को 2014 में रिलीज हुई फिल्म फिल्मिस्तान के लिए देश-विदेश में सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के कई अवार्ड्स मिले थे। लखनऊ सेंट्रल फिल्म के बाद इनामुलहक कपिल शर्मा के साथ ‘फिरंगी’ में एक प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा इनामुलहक की आने वाली फिल्में ‘चिड़ियां’ और ‘डीएनए में गांधीजी’ है।
विज्ञापन

उधर, इनामुलहक की सफलता पर सहारनपुर के कलाकार सरदार अनवर, काशिफ नून सिद्दीकी, निमिष भटनागर, राजीव सिंघल, विजेश जोशी, शराफत खान, पवन शर्मा, सतनाम सिंह, खालिद हसन, मून पेट्रिक, ब्रिज मोहन कश्यप, योगेश शर्मा, विजयपाल शर्मा, अशोक वर्मा, जावेद खान सरोहा, मोहम्मद युनूस, विक्रांत ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed