{"_id":"59b43c834f1c1be27f8b5741","slug":"91504984195-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया पौने पांच करोड़ से बनी सड़क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया पौने पांच करोड़ से बनी सड़क का लोकार्पण
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने किया पौने पांच करोड़ से बनी सड़क का लोकार्पण
बेहट (सहारनपुर)। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत घुन्ना से लखनौती तक 4.85 करोड़ की लागत से बनाई गई आठ किमी लंबी सड़क का उद्घाटन किया।
इस मौके पर घुन्ना गांव में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि देश एवं प्रदेश का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। केंद्र सरकार ने देश में विकास कार्यों के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। उधर जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, विकास कार्यों को गति मिलनी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से प्रत्येक गांवों को सड़क मार्गों से जोड़ने की मुहिम छेड़ी गई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, ठाकुर राजबीर सिंह, वीरेंद्र पुंड़ीर, मनोज राणा, गीताराम सैनी, सुधीर कुमार, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।