{"_id":"59a70c354f1c1be7278b48cd","slug":"91504119861-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल का कराया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल का कराया विवाह
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर खेड़ी में एक युवती अपने प्रेमी के यहां आ धमकी और शादी की जिद करने लगी। दोनों के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार देर रात कस्बे के आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति रिवाज से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न करा दिया गया।
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर भूखड़ी निवासी सुरेंद्र का परिवार तथा थाना नागल क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी निवासी दिलाराम का परिवार भाटखेड़ी रोड के एक भट्टे पर ईंट पथाई का काम करते थे। इसी दौरान सुरेंद्र की लड़की नैना व दिलाराम के लड़के मोनू के बीच में प्रेम हो गया। इसका पता चलने पर सजातीय होने के कारण दोनों परिवारों के बीच 6 माह बाद शादी होनी तय हो गई। ग्रामीणों के अनुसार इसी बीच लड़की के परिजन उसका रिश्ता दूसरी जगह करने लगे। जब इसकी भनक युवती को हुई तो वह मंगलवार को प्रेमी के घर गांव रसूलपुर खेड़ी आ धमकी तथा प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों के समझाने पर भी युवती नहीं मानी। बाद में ग्रामवासियों ने दोनों की शादी करा दी।