{"_id":"59a077234f1c1b7b608b467b","slug":"91503688483-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होने बेहद जरुरी: अब्दुल्लाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होने बेहद जरुरी: अब्दुल्लाह
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज के सहायक प्रोफेसर मौलाना मुफ्ती अब्दुल्लाह कासमी ने कहा कि वर्तमान में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। क्योंकि, इसके माध्यम से अपनी बात अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती है।
बृहस्पतिवार की रात दारुल उलूम के अंग्रेजी विभाग के छात्रों द्वारा संस्था में आयोजित किए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुफ्ती अब्दुल्लाह ने कहा कि अंग्रेजी भाषा आज के दौर में बेहद जरूरी हो गई है। अगर किसी व्यक्ति को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान नहीं है तो उसे अशिक्षित समझा जाता है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह दूसरी तालीम के साथ साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी जरूर हासिल करें। क्योंकि, यह ऐसी भाषा है जिसके माध्यम से हम दुनिया के किसी भी कोने में अपनी बात को दूसरों को बता सकते हैं। शिक्षक मौलाना अफजल कासमी ने कहा कि अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रखने वाले लोगों के खिलाफ रोजगार के बहुत अवसर है, जिसके बूते भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें छात्रों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने में इस्लाम की भूमिका, इस्लाम का परिचय, अंग्रेजी भाषा का महत्व आदि विषयों पर भाषण पेश किए। प्रतियोगिता में मोहम्मद जकरिया प्रथम, जुबैर द्वितीय और आदिल मंसूरी ने तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कारों की वितरण भी किया गया। इस मौके पर मौलाना हमीद यूसुफ, मौलाना अब्दुल मलिक बिजनौरी, मौलाना रहमान खान, अफजाल मोहम्मद, शारिक कासमी, निजाम अहमद, जीशान और मोहम्मद गुलजार आदि मौजूद रहे।