फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कान्हा की नटखट लीलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कान्हा की नटखट लीलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Sun, 13 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
कान्हा की नटखट लीलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
कान्हा की नटखट लीलाओं ने मोहा
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को स्कूलों में बच्चों ने दही-हांडी, फैंसी ड्रेस, राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिताओं के द्वारा बाल कृष्ण की नटखट लीलाओं से सबका मन मोह लिया।
माइल स्टोन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रूबी त्यागी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र विपरीत परिस्थितियों का सामना हंसकर करने की प्रेरणा देता है। प्रबंधक देवीदयाल शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग के सिद्धांत पर चलकर निष्काम भाव से कर्म करने वाले व्यक्तियों का जीवन सहज और सरल हो जाता है। बाल-कृष्ण के रूप में गोविंदा आला रे धुन पर दही हांडी की प्रस्तुति सबके आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में रितु सिंह, शिवाली कौशिक, दीप्ति होरा, मीनू कौशिक, गजाला अंसारी, नीरू त्यागी, अलका गोयल आदि रहे।
विज्ञापन

दून हिल्स एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सबका मन मोह लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वो का विशेष महत्तव है। इस मौके पर डायरेक्टर तनुराज वर्मा, शालिनी गुप्ता, नीलम शर्मा, सुनील, कुलदीप, मनोज धीमान, तंजीम, व्यास मुनि, रूचिका, आयूषी, प्रियंका, दीक्षा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के अलग-अलग ग्रुपों में अनिष्का, अंश, गवानदीप, वंशिका, आरूषि, सृष्टि, देविका, संजना, आशी, पूर्णिमा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। प्रबंधक सरोज त्यागी ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। अध्यक्षता मुकेश शर्मा एवं संचालन विजयपाल ने किया। इस मौके पर सरिता, सुनीता, संगीता, पूजा, अमित, अरूण, पीयूष, निर्जेश, नीना आदि रहे।

आरके पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर राधा तेरी चुनरी, श्याम बंसी बजाते हो समेत अन्य गानों पर सुंदर प्रस्तुति दी। चेयरमैन राजेश चौहान व कविता चौहान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कुलदीप राणा, एके सिंह, मोनिका कपूर, ममता धीमान, नेहा, ललित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed