फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पोलियो ड्राप्स पिलाई

पोलियो ड्राप्स पिलाई

Sat, 15 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पोलियो ड्राप्स पिलाई
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांव कमेशपुर निवासी राशन डीलर वाजिद अली का भाई मुंतजीर अहमद पिछले 17 साल से अपने परिवार के किसी भी बच्चे को पोलियो अभियान के तहत ड्राप्स नहीं पिलवा रहा था। पिछले सोमवार को भी पोलियो उन्मूलन टीम गांव पहुंची और उसके घर में उसके दो छोटे बच्चों को दवा पिलाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने एकदम इंकार कर दिया। टीम ने इसकी सूचना यूनिसेफ के डा जमील अहमद को दी। जमील अहमद ने इस प्रकरण से एसडीएम सदर वैभव मिश्रा को अवगत कराया। इस पर एसडीएम अपने अधीनस्थों के साथ शुक्रवार की सुबह गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मुंतजीर अहमद से वार्ता करके उसे समझा बुझा कर बच्चों को दवाई पिलाने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद पोलियो वैक्सीन मंगानी चाही तो पता चला कि फतेहपुर सीएचसी पर यह खत्म है। इसके बाद एसडीएम मुंतजीर के दोनों पौत्रों को अपने साथ नागल सीएचसी ले गए। वहां उन्हें दवाई पिलवाने के बाद परिजनों सहित गाड़ी से गांव भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed