फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रकृति की रक्षा के लिए नदियों का उद्धार जरुरी- जल पुरुष

प्रकृति की रक्षा के लिए नदियों का उद्धार जरुरी- जल पुरुष

Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रकृति की रक्षा के लिए नदियों का उद्धार जरुरी- जल पुरुष
प्रकृति की रक्षा के लिए नदियों का उद्धार जरूरी : जल पुरुष
विज्ञापन


सहारनपुर। नदियों और तालाबों के उद्धार के बिना प्रकृति की रक्षा बेमानी है। नदियां नाला बनती जा रही हैं और धरती प्रदूषित हो रही है। अगर समय रहते हम नहीं चेते तो बुरे दिन के लिए तैयार रहना होगा। पिछले कुछ सालों से देश में अच्छा समय नहीं है। खेती के लिए पानी नहीं है। खासकर अब उत्तर प्रदेश में धरती को बुखार चढ़ने लगा है और मौसम का मिजाज बदल रहा है। इन सब हालात पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने पांवधोई को पुनर्जीवित करने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात बात की जाएगी।

बृहस्पतिवार को पैरामाउंट ट्यूलिप स्थित रणदीप पुंडीर के आवास पर पत्रकार वार्ता में जल पुरुष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी यूपी की नदियों के प्रदूषण से बीमारियां फैल रही है। पांवधोई और हिंडन नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। हम प्रयास करेंगे इन नदियों को उनका अस्तित्व लौटाया जाए। उन्होंने कहा कम पानी में अधिक पैदावार देने वाली फसलों के लिए किसानों को अधिक दाम देकर प्रोत्साहित किया जाए। ताकि भूजल का दोहन कम हो सके। उन्होंने कहा यदि इस पर शीघ्र ही ध्यान नहीं दिया गया तो यूपी में भी महाराष्ट्र के लातूर जैसे हालात हो सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह सहारनपुर की पांवधोई नदी को पुनजीर्वित करने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी यूपी में तालाबों और नदियों को पुनर्जीवित किए जाने की आवश्यकता बताई। वार्ता के दौरान रणदीप सिंह पुंडीर, महंत रूपेन्द्र प्रकाश, डा. मेजर हिमांशु सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed