{"_id":"6a9093ed51410c13cd09420e","slug":"shakambhari-rivers-water-level-rises-devotees-sent-back-from-bhuradeo-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-182597-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी नदी में बढ़ा पानी, भूरादेव से वापस किए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी नदी में बढ़ा पानी, भूरादेव से वापस किए श्रद्धालु
Fri, 28 Aug 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर देश एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, देर शाम नदी का जलस्तर बढ़ने पर सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोककर वापस कर दिया गया।
बता दें कि इन दिनों सिद्धपीठ की नदी में लगातार पानी आने से रास्ता बाधित हो रहा है। ऐसे में पुलिस सतर्कता बरतते हुए श्रद्धालुओं को ज्यादा पानी आने पर ट्रैक्टर ट्रॉली से और कम पानी होने पर पैदल भेज रही है।
सभी वाहनों को भूरादेव से पूर्व ही रोका जा रहा है। चतुर्दशी होने के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं को भीड़ मां के दरबार में पैदल ही जा रही थी। अचानक दोपहर बाद करीब 3.30 पर शिवालिक पहाड़ियों से नदी में पानी आने की सूचना पर अलर्ट करते हुए सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया गया और 4:30 बजे शाकंभरी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। नदी के तेज बहाव को देखते हुए सिद्धपीठ क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं को पूर्व में ही सुरक्षित मां के दर्शन कराने के बाद भूरादेव पर पहुंचा दिया गया था। जबकि जाने वालो को भूरादेव मंदिर के पास नदी पर रोक दिया था।
विज्ञापन
देर शाम तक भूरादेव नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी श्रद्धालुओं को वापस लौटा दिया।