फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   900 feet chunni will be offered to Maa Shakambhari

मां शाकंभरी को अर्पित होगी 900 फुट की चुनरी

Sun, 28 Feb 2021 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
900 feet chunni will be offered to Maa Shakambhari
राधा विहार स्थित मंदिर में 900 फिट लंबी चुनरी के साथ स्वामी कालेंद्रानंद महाराज व श्रद्घालु। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी को 900 फुट लंबी चुनरी अर्पित होगी। इसके लिए गुजरात के सूरत से विशेष लाल रंग की चुनरी 47 हजार रुपये में तैयार कराई, इसे लेकर तीन मार्च को श्रद्धालु मां शाकंभरी के दरबार पहुंचेंगे। चुनरी को रंग-बिरंगी मोतियों से सजाया।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के नेतृत्व में तीन से 10 मार्च तक मां शाकंभरी देवी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत रोजाना श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज प्रवचन करेंगे। इसके साथ ही अखंड भंडारा होगा। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने बताया कि तीन मार्च की सुबह नौ बजे महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर राधा विहार से भक्त पैदल ही 900 फुट लंबी मां की चुनरी लेकर चलेंगे। कुछ दूरी पर पैदल चलने के बाद वाहन के जरिये चुनरी को बेहट तक लेकर जाएंगे और वहां से भक्त पैदल ही चुनरी को फैलाकर करीब 15 किलोमीटर का सफर मां के भजनों पर नाचते और गाते तय करेंगे। बैंडबाजों की धुनों से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। लाल रंग की विशेष चुनरी को गुजरात के सूरत से 47 हजार रुपये में तैयार कराया है। रंग-बिरंगे मोती के अलावा कढ़ाई कर चुनरी को सजाया है, जो लोगों के लिए आकर्षण केंद्र बनी है।
विज्ञापन

रोज होगा अनुष्ठान, भक्तों को बांटी जाएगी चुनरी
सहारनपुर। तीन मार्च की सुुबह नौ बजे भक्त चुनरी लेकर चलेंगे, जो शाम करीब चार बजे तक मां शाकंभरी देवी के दरबार पहुंच जाएंगे। रोजाना मां शाकंभरी देवी के दरबार में अनुष्ठान होंगे। इसके पश्चात चुनरी को भक्तों में ही बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed