फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   90 percent of corona patients have no symptoms

कोरोना के 90 फीसदी मरीजों में कोई लक्षण नहीं

Wed, 26 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
90 percent of corona patients have no symptoms
कोरोना के 90 फीसदी मरीजों में कोई लक्षण नहीं
विज्ञापन

सहारनपुर। बेशक कोरोना संक्रमण तीसरी लहर में बीते वर्ष की तुलना में छह गुणा अधिक गति से फैल रहा है, लेकिन एक अच्छी बात यह है कि 90 फीसदी मरीजों में कोई लक्षण नहीं है। शेष दस फीसदी मरीजों में सामान्य खांसी और जुकाम के लक्षण हैं, जो घर पर इलाज लेकर ठीक हो रहे हैं। यह खुलासा कोविड कंट्रोल रूम से संचालित टेली मेडिसिन सेेवा से जुड़े चिकित्सकों ने किया है, जो प्रतिदिन होम आइसोलेट मरीजों से फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करते हैं और परामर्श देते हैं।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में कोविड कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट से नगर निगम स्थित आईसीसीसी भवन में स्थानांतरित किया गया है। कोविड कंट्रोल रूम में टेली मेडिसिन सेवा भी चल रही है। यहां छह डॉक्टरों को तैनात किया गया है। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में दो-दो डॉक्टर यहां बैठकर फोन कॉल के जरिए होम आइसोलेट मरीजों का हाल चाल पूछते हैं। फोन कॉल्स के जरिए पता चला है कि कोरोना के जितने भी मरीज इस बार मिले हैं या मिल रहे हैं, उनमें से 90 फीसदी मरीजों में कोई भी लक्षण नहीं है। यानी वह पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन नियमानुसार उन्हें सात से आठ दिन होम आइसोलेशन में रहना पड़ रहा है। डॉ. वैभव और डॉ. विपिन ने बताया कि वह प्रतिदिन जितने भी मरीजों को फोन कॉल करते हैं, उनमें से 90 फीसदी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होने की जानकारी देते हैं। डॉ. देवा और डॉ. अजय ने बताया कि दस फीसदी मरीज हल्की खांसी या जुकाम की शिकायत करते हैं। इन्हीं में एक या दो मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें बुखार की भी शिकायत है। यह मरीज घर पर ही रहते हुए इलाज कराकर ठीक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिनमें लक्षण, वह पॉजिटिव नहीं
एसबीडी जिला अस्पताल के एक चिकित्सक की पत्नी और दोनों बेटे कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन उनमें कोई भी लक्षण नहीं है। खास बात यह है कि चिकित्सक में सभी लक्षण हैं। उनको जुकाम, खांसी और हल्का बुखार भी है, लेकिन उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसे लेकर वह हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर में मिले 4,839 मरीज
कोरोना की तीसरी लहर में सोमवार तक 4,839 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 3137 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि एक गर्भवती की मौत हुई है। सोमवार तक 1,701 सक्रिय मरीज थे।

सीएमओ ने बदले डॉक्टर
कुछ दिन पहले सहारनपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दूबे ने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया था। टेली मेडिसिन सेवा की कमान बीयूएमएस डॉक्टर को देने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुभवी और योग्य डॉक्टर तैनात करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि टेली मेडिसिन सेवा में अब सभी योग्य और अनुभवी डॉक्टर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed