{"_id":"64989158c0b4105e740ce038","slug":"90-people-donated-blood-in-the-blood-donation-camp-of-amar-ujala-foundation-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-4818-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 90 लोगो ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 90 लोगो ने किया रक्तदान
विज्ञापन
फोटा समाचार
भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे महादानी
गंगोह। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में भारी बारिश के बावजूद 90 लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया। शिविर में मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट एवं फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट सहयोगी रहे। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाईपास मार्ग पर विद्या देवी मेडीकेयर सेंटर एवं डेंटल क्लीनिक पर लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. श्याम लाल सैनी ने किया। इस दौरान भाजपा के ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश आर्य, अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. अंकित सैनी, डाॅ. रूपम सैनी, डाॅ. गौरव आदि मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद डा. श्यामलाल सैनी ने कहा कि दुनिया में अभी तक रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद सहारनपुर से आई बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने रक्तदान के लिए पहुंचे लोगो के रक्त की जांचोपरांत रक्त संग्रहित किया। भारी बारिश के बीच भी महादानी लगातार रक्तदान के लिए पहुंचते रहे। शाम तक 90 लोगो द्वारा रक्तदान किया गया। इसमें युवा, बुजुर्ग और पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। शिविर में अस्पताल के चिकित्सक डा. अंकित सैनी ने स्वयं भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन से चार माह उपरांत रक्तदान कर सकता है। कहा कि अमर उजाला रक्तदान शिविर लगाकर लोगों की मदद कर रहा है।
इनका रहा सहयोग
शिविर में एफबीडी ट्रस्ट के संस्थापक तरुण भोला, डाॅ. आदित्य पंवार, जितेंद्र सैनी, पार्थ माहेश्वरी, मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट के डाॅ. गौरव सैनी, मनोज सिंघल, नंद किशोर सैनी, अनीता राठी, रजत तोमर, दीपक पंघाल एवं बालाजी चैरिटेबल की ओर से परमिल चौधरी, रतन चेप्पा, विशाखा, सुहानी, सिमरन, प्रीति गुप्ता, विनय रणदेवा, योगेश सैनी एवं मेघा शर्मा एवं समाजसेवी संजय प्रजेश और फहीम अहमद का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
बोले रक्तदाता, रक्तदान करके लगता है अच्छा
-पांचवीं बार रक्तदान कर रहे सुमन गोयल ने कहा कि रक्तदान करने से बडा पुण्य का कार्य दूसरा कोई नही है। हमारा रक्त किसी की जान बचा सकता है। सभी को रक्तदान अवश्य करते रहना चाहिए।
-पहली बार रक्तदान करने पहुंचे नगर निवासी वकील अहमद एवं गांव बीराखेड़ी के अंकित एवं सचिन ने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार रक्तदान किया है। अब वह आगे भी समय समय पर रक्तदान अवश्य करेंगे।
-गांव गांधीनगर निवासी धनप्रकाश ने बताया कि आठवीं बार रक्तदान कर रहे हैं। उनका प्रयास होता है कि वह प्रत्येक चार पांच माह के बाद रक्तदान अवश्य करें। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए।
-नगर निवासी ओजस्वी शर्मा ने बताया कि वह 27वीं बार रक्तदान करने आए हैं। वहीं सुयश गर्ग ने कहा कि रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हमारा रक्त किसी की जान बचाने के काम आता है।
-गांव बुडढाखेड़ा निवासी सन्नी सैनी ने अमर उजाला के उक्त कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला जनसेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी करता है।