{"_id":"60c7980c8ebc3e52306ebeaf","slug":"90-people-became-great-donors-by-donating-blood-saharanpur-news-mrt5427435195","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 लोग रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के सहयोग से लगाए शिविर में कुल 90 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 13 लोग हीमोग्लोबिन कम होने और अन्य समस्याओं के कारण रक्तदान नहीं कर सके।
एसबीडी जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का उद्घाटन डीएम अखिलेश सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदान कर रहे लोगों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की। शिविर शुरू होने के बाद लोग उत्साह के साथ रक्तदान करने पहुंचे। खास बात यह रही कि रक्तदान करने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। इसके अलावा मानवता के लिए सभी वर्ग के लोग रक्तदान करने पहुंचे, जिनमें आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज के युवा भी शामिल रहे। दोपहर दो बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 90 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि कुल 113 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया था।
शिविर के दौरान डॉ. केबी सिंह, डॉ. एसपी चाहर, ब्लड बैंक प्रभारी फागू विश्वकर्मा, पंकज पांचाल, तरुण प्रकाश भोला, पार्थ माहेश्वरी, अंकित यादव, डॉ. आदित्य पंवार, कुनाल सैनी, दिनेश वर्मा, अरविंद यादव, नीरू सिंह, चंद्रजीत सिंह निक्कू, राममूरत यादव, देवकुमार आदि का सहयोग रहा। शिविर शुरू होने से पहले कोरोना से जान गंवाने वाले जिला अस्पताल के डॉ. शाहनवाज खान और रक्तदाता गौरव अरोड़ा को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
इन लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में जितेंद्र, मुकुल, यतेंद्र, विराट सिंह, योगेंद्र कुमार, आदित्य पंवार, सोनिया, विभूति कपिल, बृजमोहन सैनी, गौरव गिल्होत्रा, अमित, आनंद सागर, सुधाकर कपिल, हर्षित सिंघल, सतीश कुमार, दानिश खान, मो. आकिल, शाहनवाज, भूपेंद्र, मनोज कुमार, प्रवीन, राजीव, राजेश, अक्षय, हर्ष, संगम, अंकित, विजय, टोरीराम, रविंद्र, शकील, नदीम राना, नरेशपाल, कुलदीप शर्मा, राहुल कुमार, अमित, सुनील, नितिन, राहुल जैन, तरंग राठी, योगराज सिंह, विक्रम, विजय परमार, संजय पुंडीर, अब्दुल हबीब, मुर्सलीन, सावन, राममूरत यादव, दिनेश, आदित्य, अश्वनी, अमित, हिमांशु, संदीप, पारस, नितिन गुप्ता, मनोज, जय दीपक, कुलदीप सिंह, अनुज शर्मा, विपुल, नितिन शर्मा, सुहेल, शहजाद अहमद, विशाल राणा, हेमंत, खालिद, मुकुल सिंह, अभिजीत, मो. नईम, शोभाराम, राकेश, सुर्यांश, गौरव, रोहित सैनी, शशी कुमार, अरविंद कुमार, राधेश्याम, शुभम, मो. तारिक, स्वाति, अनिता, परीक्षित, मनीष, अंकित जैन, प्रवीन कुमार, अजय, आलोक, नैतिक आदि शामिल रहे।
रक्तदाता बोले
- सिंचाई विभाग के कर्मचारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर के बारे में उन्होंने अमर उजाला में पढ़ा था। वह पहली बार रक्तदान करने पहुंचे हैं और उन्हें अच्छा लग रहा है।
- द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी विभूति कपिल अपने पिता के साथ रक्तदान करने पहुंची। विभूति ने बताया कि रक्तदान करने के फायदों के बारे में पढ़ा है, जिसके बाद पहली बार रक्तदान किया है।
- विनीत रामपाल 21वीं बार रक्तदान करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह कई साल से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं और उन्हें अच्छा लगता है कि उनका खून किसी की जिंदगी बचाने के काम आ रहा है।
- जाटव नगर निवासी सोनिया ने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार रक्तदान कर चुकी है। रक्तदान करने के बाद हमेशा शरीर में स्फूर्ति का अहसास हुआ है। साथ ही रक्तदान से दूसरों की जिंदगी बचाने का मौका मिलता है।
रक्त नहीं मिलने की वजह से देशभर में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में घायलों और मरीजों की जान चली जाती है। ऐसे में रक्तदान करना महादान है। एक व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान करके चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और सभी रक्तदाता बधाई के पात्र हैं। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी।