फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   90% candidates gave B.Ed entrance exam, caught two imitators

90 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा,दो नकलची पकड़े

Mon, 10 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
90% candidates gave B.Ed entrance exam, caught two imitators
सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बीएड प्रवेश परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हो गयी। सहारनपुर में 90 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जेवी जैन कालेज में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह ने दो नकलचियों को पकड़ा। दोनों की सूचना लखनऊ विश्वविद्यालय को देने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी गयी।
विज्ञापन

रविवार को प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में आठ केंद्र बनाए गए। जिन पर 4000 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रत्येक केंद्र पर 500-500 अभ्यर्थी आवंटित रहे। सुबह की पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चली। नौ बजे की परीक्षा के लिए अनेक अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। डीआईओएस और डीआईओएस द्वितीय के सचल दस्तों के साथ ही डीएम खुद परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण को निकले।
विज्ञापन

डीएम ने लगभग सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पहली पाली में वह जेवी जैन कालेज में भी निरीक्षण करने पहुंचेे। कोविड की वजह से प्रत्येक कक्ष में जाने की बजाय उन्होंने प्राचार्य डा. वकुल बंसल के आफिस में बैठकर एलईडी पर सीसीटीवी की नजर से परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एलईडी स्क्रीन पर ही दो अभ्यर्थियों को बुकलेट बदलते हुए पकड़ा। कालेज प्रशासन ने डीएम के निर्देश पर दोनों की सूचना लखनऊ विश्वविद्यालय को भेजी। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ कोतवाली सदर बाजार में तहरीर भी दी। पहली पाली में कुल 3974 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3576 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 398 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली। दूसरी पाली में कुल 4000 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3602 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें भी 398 ही अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस डा. अरुण कुमार दूबे ने परीक्षा के शांतिपूर्वक संपन्न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह पर मास्क के बाद ही मिला प्रवेश
- प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ ही मुंह पर मास्क लगा होना अनिवार्य रखा गया था। केंद्रों पर प्रवेश के दौरान स्टाफ ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। केंद्रों पर कड़ी चौकसी रही।
बारिश में हुई परेशानी
पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म होते ही मौसम ने अचानक करवट ली। इसके बाद शहर में करीब डेढ घंटे तक बारिश होती रही। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों को बारिश से बचने के लिए दुकानों के सामने टीनशेड का सहारा लेना पड़ा।
अभ्यर्थियों से बात...
आसान प्रश्न पत्र देख चेहरे खिले
- प्रश्न पत्र असान रहा। प्रश्न पत्र जितना आसान रहा मेरिट उतनी ही ऊपर जाएगी। ऐसे में केवल उम्मीद की जा सकती है। ... विभोर, परीक्षार्थी।
- यह पहली परीक्षा थी। प्रश्न पत्र बेहद सरल रहा। प्रश्न भी अच्छे थे। साथ ही चयन की भी पूरी उम्मीद है।...मोहम्मद फैसल, परीक्षार्थी।
- बीएड प्रवेश परीक्षा दूसरी बार दी है। प्रश्न पत्र आसान होने के साथ ही अभ्यर्थियों की उपस्थिति काफी अधिक है, जिसके चलते कंप्टीशन टफ रहेगा। ... गायत्री, परीक्षार्थी।

- इससे पहले हुई प्रवेश परीक्षा में करंट अफेयर्स के सवाल कम थे, मगर इस बार ऐसे सवालों की संख्या अधिक रही। चयन की उम्मीद जताई।....आस्था, परीक्षार्थी।

सहारनपुर के गुरू नानक इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं

सहारनपुर के गुरू नानक इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा की थर्मेल स्क्रीनिंग करता क?

सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा की थर्मेल स्क्रीनिंग करता क?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने जाने से पहले सीट नंबर देखती छात्राएं

सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने जाने से पहले सीट नंबर देखती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा की थर्मेल स्क्रीनिंग करता क?

सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा की थर्मेल स्क्रीनिंग करता क?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed