{"_id":"63a3414bbc51673a3a1ebe41","slug":"89-farmers-will-be-honored-on-farmer-s-day-saharanpur-news-mrt618644438","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसान दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे 89 कृषक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसान दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे 89 कृषक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद के 89 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार सात हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपये और प्रोत्साहन पुरस्कार दो हजार रुपये का होगा।
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर को आईटीआई मैदान में किसान गोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इनमें गेहूं की खेती के लिए इसम सिंह, दलजीत सिंह, सरसों के लिए कुलवीर सिंह एवं रामपाल सिंह, धान के लिए लेखराज, राजकुमार, उड़द के लिए सुशील कुमार और भगवान दास को सम्मानित किया जाएगा। प्राकृतिक खेती के लिए दीपक कुमार एवं अशोक कुमार, पशुपालन विभाग की ओर से मुकेश कुमार, नाथीराम, उधल सिंह, आदित्य चौहान, अमरनाथ, शिक्षा देवी, राजकुमार, सुधीर, श्याम सिंह, बसंत सहरावत, शो सिंह आदि को भी सम्मानित किया जाएगा। आत्मा योजना के तहत कमल सिंह, बलिराम, ब्रह्मपाल सिंह, सुरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, रविन्द्र, जावेद, राजेंद्र कुमार, भगवान दास, शिचंद शर्मा, प्रताप सिंह, अजीत सिंह आदि का सम्मान किया जाएगा।