फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   87 progressive farmers of the district will be honored

जनपद के 87 प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित

Sun, 20 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
87 progressive farmers of the district will be honored
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में जनपद के 87 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें कृषि, उद्यान और गन्ना आदि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली रोड स्थित आईटीआई ग्राउंड में किया जाएगा। किसान दिवस पर अन्य कार्यक्रमों के साथ ही जिले के 87 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें जनपद और विकास खंड स्तर के किसान शामिल हैं। उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्र ने बताया कि प्रगतिशील किसानों को प्रशस्तिपत्र और शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रगतिशील किसान अन्य किसानों के साथ अपने अनुभव भी साझा करेंगे। इनमें कृषि विभाग, गन्ना विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र और पशुपालन विभाग के आठ-आठ किसान शामिल हैँ। इसके अलावा विकास खंड स्तर पर कृषि विभाग की ओर से चयनित 39, गन्ना विभाग केवीके, पशुपालन और मत्स्य विभाग के चार-चार किसानों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा किसान दिवस कार्यक्रम में किसानों को न सिर्फ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी बल्कि कृषि वैज्ञानिक किसानों को उत्तम खेती के टिप्स भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed