फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   859 candidates from Bijnor and Baghpat pass in the race.

दौड़ में बिजनौर और बागपत के 859 अभ्यर्थी पास

Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
859 candidates from Bijnor and Baghpat pass in the race.
पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती के लिये आये अभियार्थी की जांच करते कर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस लाइन मैदान पर चल रही आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में सोमवार को दौड़ लगाने से पहले सैकड़ों अभ्यर्थियों को घने कोहरे और सर्द मौसम से जूझना पड़ा। बेहद ठंडे मौसम में वे मैदान तक पहुंचने से पहले लंबी कतारों में लगे रहे। बागपत और बिजनौर से आने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि ट्रेनों और बसों से आते समय भी काफी परेशानी हुई। कई ट्रेनों के घंटों लेट होने के कारण परेशानी रही। इनमें अधिकतर मेरठ होते हुए यहां पहुंचे।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में शामिल पुलिस विभाग के पीटीआई जयवीर ने बताया कि सोमवार को बागपत और बिजनौर से 1000 युवाओं को आना था, लेकिन इनमें से 952 युवा पहुंचे। इनमें 48 अनुपस्थित रहे। दौड़ सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करने वाले 859 अभ्यर्थी चयनित हुए।
विज्ञापन

साथ आए लोगों को भी हुई परेशान
- भर्ती प्रक्रिया के लिए पहुंचे युवाओं के साथ अलग-अलग जगहों से आए अभिभावकों और अन्य लोगों को भी परेशानी हुई। ठंड के कारण भर्ती प्रक्रिया होने तक युवाओं के इंतजार में वह पुलिस लाइन परिसर में ही इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनें नहीं मिली तो जुगाड़ से पहुंचे
- बागपत के बड़ौत और रमाला क्षेत्र से आए कुछ युवाओं सचिन कुमार, विकास और शुभम ने बताया कि ट्रेनों की परेशानी के कारण वे पूल बनाकर निजी वाहनों से जुगाड़ करके पहुंचे। मगर यहां आने के लिए इस जुगाड़ में भी उन्हें 500 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़े।

पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती के लिये दौडते अभियार्थी

पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती के लिये दौडते अभियार्थी- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती के लिये आये  अभियार्थी

पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती के लिये आये अभियार्थी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed