फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   85646 farmers of the district may be deprived of respect fund

सम्मान निधि से वंचित रह सकते हैं जनपद के 85646 किसान

Thu, 04 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
85646 farmers of the district may be deprived of respect fund
सहारनपुर। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले जनपद के 85646 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त से वंचित रह सकते हैं। जनपद के आधार से जुडे़ 298855 किसानों में से 213209 ने ही 31 जुलाई तक ई-केवाईसी कराई है।
विज्ञापन

किसानों की सहायता करने के उद्देश्य से भारत सरकार किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक उनके बैंक खाते में भेजती है। सरकार ने सम्मान निधि पाने के लिए पात्रता के मानक तय किए हैं। सरकार की तमाम निगरानी के बावजूद कुछ अपात्र किसानों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। इनमें आयकर दाता से लेकर मृतक तक शामिल हैं। जनपद के 20989 अपात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इनमें 4584 किसान आयकर दाता, 905 मृतक, 8934 गलत खाते में भुगतान, 3508 अन्य कारणों से अपात्र और 3058 इनवेलिड आधार वाले अपात्र किसान शामिल हैं। कृषि विभाग अपात्रों को दी गई सम्मान निधि को वसूल करने में जुटा है। अब तक 498 किसानों से सम्मान निधि की राशि की वसूली हो चुकी है। पात्रों को सम्मान निधि का लाभ मिले इसके लिए कृषि विभाग किसानों से ई-केवाईसी करा रहा है। 31 जुलाई को ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि थी। इस समय तक भी जनपद के 85646 किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन

ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त से वंचित रह सकते हैं। सरकार कई बार इसके लिए अंतिम तिथि को बढ़ा चुकी है। जनपद में 71 प्रतिशत किसान ई-केवाईसी करा करा चुके हैं। जबकि 85646 किसान अभी भी अवशेष हैं। हालांकि पोर्टल अभी भी चल रहा है। किसान ई-केवाईसी कराने के लिए प्रयास कर सकते हैं। - डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed