फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   85 electricity thieves caught, 60 disconnected

85 बिजली चोर पकड़े, 60 के काटे कनेक्शन

Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
85 electricity thieves caught, 60 disconnected
हुसैनपुर निवादा में चैकिंग करती बिजली टीम - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बिजली विभाग की टीमों ने शनिवार को पीएसी के जवानों के साथ गांवों में चेकिंग अभियान चला कर करीब 85 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। एक लाख रुपये से ज्यादा के साठ बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन

फतेहपुर विद्युत उपखंड के एसडीओ विवेक कुमार, मुजफ्फराबाद के एसडीओ धर्मेद्र कुमार और बेहट के एसडीओ प्रदीप कुमार यादव की अगुवाई वाली तीन टीमों ने नानका, गंदेवड़ा, भटपुरा, गंगाली, हुसैनपुर निवादा आदि गांवों में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। टीम के साथ पीएसी के जवानों को देख बिजली चोरों की हिम्मत विरोध करने की नहीं हो सकी। अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। टीम आने की सूचना पर आस पड़ोस के मुहल्लों के बिजली चोरों ने खुद ही अपने केबल उतार लिए। चेकिंग अभियान में जेई संतोष कुमार, दयाराम, राजेश कुमार, अश्वनी कुमार, टीजी टु रवि कुमार, इनाम, इकराम, प्रदीप कुमार, गौरव, विपिन सैनी, संदीप, प्रमोद, राज कुमार, वेदपाल, शाहरुख, अनिल और मेहरबान आदि बिजलीकर्मी शामिल रहे। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बकाएदारों से अपने बिजली बिल जमा कराने का अनुरोध किया ताकि वे विच्छेदन की प्रक्रिया से बच सकें।

हुसैनपुर निवादा में पीएसी के साथ बिजली चैकिंग करती टीम

हुसैनपुर निवादा में पीएसी के साथ बिजली चैकिंग करती टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed